1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'महाजीत' के बाद बोले PM मोदी, 'नतीजों से मुझे एक नए हिंदुस्तान के दर्शन हो रहे है'

'महाजीत' के बाद बोले PM मोदी, 'नतीजों से मुझे एक नए हिंदुस्तान के दर्शन हो रहे है'

नई दिल्ली: यूपी, उत्तराखंड में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नतीजों से नए हिंदुस्तान के दर्शन हो रहे है। उन्होंने कहा कि वोटिंग

pm narendra modi- India TV Hindi
pm narendra modi

नई दिल्ली: यूपी, उत्तराखंड में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नतीजों से मुझे एक नए हिंदुस्तान के दर्शन हो रहे है। उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ना मतदान के लिए शुभ संकेत है। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं होते हैं, बल्कि यह लोकशिक्षण का माध्यम भी है।

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये होली हम सबके लिए अनोखा रंग लेकर आई है। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड की जीत हर मामले में अप्रत्याशित रही।

पीएम मोदी ने कहा-

  • देशवासियों की होली की शुभकामनाएं- मोदी
  • पर्व बुराइयों को परास्त करने की सीख देते है- मोदी
  • लोकतंत्र में चुनाव लोक शिक्षण का पर्व- मोदी
  • लोकतंत्र सिर्फ मतदान तक सीमित नहीं- मोदी
  • वोटिंग प्रतिशत बढ़ना मतदान के लिए शुभ संकेत- मोदी
  • नतीजों से मुझे एक नए हिंदुस्तान के दर्शन हो रहे है- मोदी
  • नए हिंदुस्तान की नींव दिखाई दे रही है- मोदी
  • अमित शाह ने बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया- मोदी
  • ये जीत बीजेपी की विजय यात्रा का स्वर्णिम समय- मोदी
  • चुनावी जीत जनता का पवित्र आदेश- मोदी
  • जनता की आशा, आकांक्षा के प्रतीक बने हैं हम- मोदी
  • गरीब हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है- मोदी
  • लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगे- मोदी
  • गरीब आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा- मोदी
  • मध्यम वर्ग का बोझ कम होना चाहिए- मोदी

Latest India News