प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कंपनी सचिवों की ग़लत सही सलाह अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है. उन्होंने सचिवों से खाता-बही में गड़बड़ी न करने की सलाह दी. मोदी ने कहा कि खाता-बही में पारदर्शिता होनी चाहिए. प्रधानमंत्री इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी (ICSI) के गोल्डन जुबली के मौके पर बोल रहे हैं.
मोदी यहां विज्ञान भवन में कंपनी सचिवों के करा्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि-
- आलोचकों का बातों का बुरा नहीं मानते लेकिन देश में निराशा का वातावरण बनाने से बचना चाहिए.
- देश में नया बिजनेस कल्चर शुरु होना चाहिए.
- वर्तमान की चिंता में दोश के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकता.
- बिना गारंटी 9 करोड़ लोगों को लोन दिया.
- रेवड़ी बांटे बिना भी देश का विकास हो सकता है.
- पहले चुनाव आते ही रेवड़ियां बंटती थी.हमने कठिन रास्ता चुना है.
- 350 रुपये का LED बल्ब 40-45 रुपये में बिक रहा है.
- हम चीज़ों को आसान बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं.
- हम लकीर के फ़कीर नहीं, जरुरत पड़ी तो बदलाव करेंगे.
- आरबीआई ने भी कहा है कि अगली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.7 फीसदी तक हो सकती है
- जीडीपी से किसी देश की अर्थव्यवस्था का पता चलता है.
- खनन क्षेत्र में 56 % विदेशी निवेष इसी सरकार के तीन साल में आया.
- पिछली सरकार के मुकाबले रेल्वे में दोगुना काम हुआ है.
- लोग गाड़ियां खरीद रहे हैं, हवाई यात्राएं कर रहे हैं.
- हमारी सरकार ने पॉलिसी पैरालिसिस से देश को निकाला.
- 3 साल में 50 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण सड़कों का निर्माण
- 34 हड़ार किमी नेशनल हाईवे बनाए.
- काले धन वालों के खिलाफ स्वच्छता आभियान जारी है.
- पहले आसानी से काले धन का लेनदेन होता था जो अब संभव नही है.
- कुछ लोगों को निराशा फ़ैलाने में मज़ा आता है.
- एक तिमाही में विकास दर कम होने से विपक्ष को ख़ुराक मिल गई.
- नोटबंदी करने की हिम्मत हम ही दिखा सकते थे.
- पिछली सरकार में विकास दर 8 बार 5.7 से नीची रही.
- देश में पहली बार विकास दर नहीं गिरी है.
- विकास दर मापने का पैमाना एक ही है.
- हमने GDP मापने के करीके नहीं बदले.
- कुछ लोगों ने ग़लत प्रचार किया कि GDP नापने का तरीका बदल दिया गया.
- मैंने कभी अर्थशास्त्री होने का दावा नहीं किया.
- राजकोषीय घाटे को हमारी सरकार ने कम किया.
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 40 हज़ार करोड़ के पार.
- अर्थव्यवस्था में बदलाव के लिए कई फ़ैसले किए.
- अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए कड़े क़दम उठाते रहेंगे.
- व्यापारियों के पुराने रिकॉर्ड्स नहीं खंगाले जाएंगे.
- ईमानदारों लोगों के हितों की सुरक्षा करते रहेंगे.
- GDP से हो रही परेशानी को दूर करेंगे.
- विकास को पहली बार सही दिशा मिली है.
- ज़रुरत पड़ी तो GST में बदलाव करेंगे.
- कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री 23% बढ़ी
- ट्रेक्टर की बिक्री 34% बढ़ी.
- जून के बाद कार की बिक्री 12% बढ़ी.
- हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 14% बढ़ी.
Latest India News