PM मोदी संग बेंजामिन नेतन्याहू ने उड़ाई पतंग, दुनिया ने देखी सबसे दमदार दोस्ती, देखें खास फोटो
आसमान में उड़ रही पतंग पूरी दुनिया को बता रही थी कि भारत और इज़राइल की दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है...

दोस्ती का चरखा चालने के बाद पीएम मोदी नेतन्याहू दंपत्ति को बापू के असली चरखे के पास ले गए। ये वो चरखा, जिससे खुद महात्मा गांधी सूत कातते थे। प्रधानमंत्री ने अपने मेहमानों को चरखे का ऐतिहासिक महत्व बताया। नेतन्याहू इतने प्रभावित हुए कि उनका हाथ बरबस ही चरखा घुमाने लगा।
दोनों नेताओं ने सत्य, अहिंसा और शांति के सबसे बड़े दूत को किया याद
इसके बाद मेहमान और मेजबान ने साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमन किया। सत्य, अहिंसा और शांति के सबसे बड़े दूत को याद किया और इसके बाद शुरू हुई दोस्ती की पतंगबाजी। मेहमान ने पतंग उड़ाया और मेजबान ने उन्हें पतंग उड़ाने का गुर सिखाया।