1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, PM मोदी बोले- उम्मीद है GST का रास्ता साफ होगा

बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, PM मोदी बोले- उम्मीद है GST का रास्ता साफ होगा

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि संसद में लोकतांत्रिक तरीके से

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि संसद में लोकतांत्रिक तरीके से बहस होगी और चर्चा का स्तर अच्छा होगा। साथ ही उन्होंने सभी पार्टियों से सहयोग की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने ये भी कहा कि हमें जीएसटी पर सफलता की उम्मीद है।

इस सत्र में सरकार को बजट पास कराना है और साथ ही जीएसटी लाने को लेकर कई संबंधित बिल पास कराने हैं। सरकार 1 जुलाई से जीएसटी का लागू कराना चाहती है। केंद्र सरकार आज लोकसभा में मातृत्व अवकाश बिल पेश भी करेगी। इस बिल के तहत महिलाओं का मातृत्व अवकाश 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते किए जाने की बात है। यह बिल पिछले साल अगस्त में राज्यसभा में पारित हो चुका है।

राजनाथ सिंह ने दिया बयान

आज लोकसभा में लखनऊ में हुई मुठभेड़ और मध्य प्रदेश में ट्रेन धमाके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया। दरअसल, लखनऊ एनकाउंटर में संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला मारा गया था और मध्य प्रदेश में हुए ट्रेन धमाकों के तार इससे जुड़ रहे हैं।

Latest India News