A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया नमन, जयंती पर किया याद

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया नमन, जयंती पर किया याद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

PM Modi, Narendra modi- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO FILE PHOTO

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।’’ गांधी का जन्म आज ही के दिन यानी 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। एक चुनाव प्रचार के दौरान 1991 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

इनपुट-भाषा

Latest India News