1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दो दिन के दौरे पर केरल पहुंचे PM मोदी

दो दिन के दौरे पर केरल पहुंचे PM मोदी

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिन के दौरे पर केरल पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली केरल यात्रा है। मोदी वायुसेना के विशेष विमान से नौसेना के हवाईअड्डे पहुंचे। यहां उनकी

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिन के दौरे पर केरल पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली केरल यात्रा है। मोदी वायुसेना के विशेष विमान से नौसेना के हवाईअड्डे पहुंचे। यहां उनकी अगवानी करने वालों में केरल के राज्यपाल पी.सतशिवम और मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी शामिल थे।

गौरतलब है कि संसद के दोनों सदनों में सोमवार को इस बात पर हंगामा हुआ कि मंगलवार को होने वाले जिस समारोह में मोदी को भाग लेना है, उसमें चांडी को क्यों नहीं बुलाया गया।

मोदी मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कोल्लम जाएंगे और यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता आर.शंकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के आयोजक श्रीनारायण धर्म परिपालाना योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन हैं। उन्होंने पहले कार्यक्रम में आने के लिए चांडी को न्योता भेजा था लेकिन बाद में उन्हें मना कर दिया। यही मामला संसद के दोनों सदनों में सोमवार को उठा।

मोदी समाज सुधारक श्रीनारायण गुरु के वरकला स्थित निवासस्थान जाएंगे। वहां वह पौधारोपण करेंगे और श्रीनारायण मठ के संतों से मिलेंगे। वापस लौटने से पहले मोदी चांडी कैबिनेट से मुलाकात करेंगे।

Latest India News