1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री मोदी को ग़ज़ल सुननी चाहिये: गडकरी

प्रधानमंत्री मोदी को ग़ज़ल सुननी चाहिये: गडकरी

नयी दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां प्रधानमंत्री को ये सलाह दे डाली कि नयी उर्जा से काम करने के लिए उन्हें ग़ज़ल सुननी चाहिये। गडकरी सोमवार को यहां इंडिया टीवी

Nitin Gadkari- India TV Hindi
Nitin Gadkari

नयी दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां प्रधानमंत्री को ये सलाह दे डाली कि नयी उर्जा से काम करने के लिए उन्हें ग़ज़ल सुननी चाहिये।

गडकरी सोमवार को यहां इंडिया टीवी मेगा कॉन्क्लेव संवाद में रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे रहे थे। रजत शर्मा ने पूछा कि आपको (गडकरी) को छोड़कर मोदी सरकार के ज़्यादातर मंत्रियों के चेहरे से मुस्कान ग़ायब रहती है। गडकरी ने जवाब दिया कि उन्हें कोई टेंशन नहीं रहता और वह स्वभाव से ही ऐसे हैं कि चेहरे पर मुस्कान खिली रहती है।

इस सवाल पर कि मोदी विदेश में तो मुस्कुराते दिखते हैं लेकिन देश में आते ही गंभीर हो जाते हैं, गडकरी ने कहा कि यहां परिस्थितियां अलग होती हैं, बहुत काम होता है लेकिन इंसान को कभी-कभी काम छोड़कर संगीत, ग़ज़ल या खेल की तरफ भी बढ़ना चाहिये क्योंकि इससे आप टेंशन मुक्त हो जाते हैं और फिर नयी ऊर्जा से काम करने लगते हैं।  

Latest India News