1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा में बोले PM मोदी, संविधान हमारा मार्गदर्शक है

राज्यसभा में बोले PM मोदी, संविधान हमारा मार्गदर्शक है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि हमें लोगों को एकजुट रखने तथा एकता और सद्भाव बनाए रखने के कारण खोजने होंगे। मोदी ने कहा कि हमारा संविधान केवल कानूनों के बारे

राज्यसभा में बोले PM,...- India TV Hindi
राज्यसभा में बोले PM, संविधान हमारा मार्गदर्शक है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि हमें लोगों को एकजुट रखने तथा एकता और सद्भाव बनाए रखने के कारण खोजने होंगे। मोदी ने कहा कि हमारा संविधान केवल कानूनों के बारे में नहीं है बल्कि यह एक सामाजिक दस्तावेज है और हम अपने संविधान के इन पहलुओं की सराहना करते हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान पर चर्चा का सबने स्वागत किया। संविधान हमारा मार्गदर्शक है। दल के आधार पर महापुरुषों का निर्णय ना हो और साथ चलने से देश आगे बढ़ता है।

बता दे कि पीएम मोदी आज राज्यसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती को लेकर संविधान पर चल रही चर्चा पर अपना जवाब दे रहे थे।

राज्यसभा में संविधान पर चर्चा 27 नवंबर को शुरू हुई थी। चर्चा शुक्रवार और सोमवार को होनी थी लेकिन वक्ताओं की संख्या अधिक होने से आज भी चर्चा जारी रही।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु परिवर्तन से जुड़े सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेकर भारत लौट आए हैं। प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। पेरिस दौरे पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक पीएम से मुलाकात की वहीं अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से भी मिले।

Latest India News