1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने गोरखपुर में रखी AIIMS की आधारशि‍ला, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

PM मोदी ने गोरखपुर में रखी AIIMS की आधारशि‍ला, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एम्स की स्थापना के लिए शिलान्यास किया, साथ ही खस्ताहाल उर्वरक संयंत्र के पुनरद्धार की शुरआत की।

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एम्स की स्थापना के लिए शिलान्यास किया, साथ ही खस्ताहाल उर्वरक संयंत्र के पुनरद्धार की शुरआत की। इससे पहले उन्होंने गोरखनाथ संप्रदाय के सबसे बड़े मठ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। मंदिर में एक सभा संबोधि‍त करते हुए उन्होंरने कहा कि महंत अवैद्यनाथ ने लोगों का दर्द समझा, उनकी परम्परा को योगी आगे बढ़ा रहे हैं। अवैद्यनाथ से मेरा पहले से संपर्क था, राजनीति के पहले से वे महंत के संपर्क में थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर स्वयं योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना कराई। मोदी ने इससे पहले संतों से भेंट की। मंदिर में ही मोदी ने जलपान किया और फिर संतों की सभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सभा स्थल पर हेलीकाप्टर से पहुंचे जहां से वे कार से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राज्यपाल ने किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री कहा कि एम्स के लिए जितनी भी जमीन चाहिए होगी उसे वह उपलब्ध कराएंगे।

Latest India News