नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि वह बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने टवीट कर लिखा, ‘बिहार बदलाव के लिए तैयार है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए अभूतपूर्व उत्साह है। मैं मढ़ौरा, हाजीपुर, नालंदा और सोना में चार रैलियों को संबोधित करूंगा।’
बता दें कि पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इस चरण में 6 जिलों-भोजपुर, बक्सर, नालंदा, पटना, सारण और वैशाली के 50 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसलिए शीर्ष नेतृतव अगले दो दौर के चुनाव में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है।
गौरतलब है कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की 81 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। अगले दो चरण में 105 सीटों पर मतदान होने वाले है। इससे पहले दो चरणों के चुनाव में मोदी ने 9 रैलियां की थी।
Latest India News