1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब के कोटकपुरा रैली में बोले PM मोदी, 'कांग्रेस ने पंजाब के यूथ पर आतंकवाद का ठप्पा लगा दिया'

पंजाब के कोटकपुरा रैली में बोले PM मोदी, 'कांग्रेस ने पंजाब के यूथ पर आतंकवाद का ठप्पा लगा दिया'

कोटकपुरा (पंजाब): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से खतरे की वजह से पंजाब में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को वोट देने की रविवार को अपील की, ताकि पड़ोसी देश की सीमा

pm modi- India TV Hindi
pm modi

कोटकपुरा (पंजाब): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से खतरे की वजह से पंजाब में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को वोट देने की रविवार को अपील की, ताकि पड़ोसी देश की सीमा से सटे इस राज्य में मजबूत सरकार बन सके। मोदी ने कहा कि लोगों को ऐसी पार्टियों को वोट नहीं देना चाहिए, जिनके अपने निहित स्वार्थ हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मोदी ने चंडीगढ़ से 225 किलोमीटर दूर पंजाब के मालवा क्षेत्र के कोटकपुरा में कहा, "पंजाब सीमावर्ती राज्य है। पाकिस्तान हमेशा ही पंजाब को अस्थिर करने के अवसर तलाशता है। यदि एक कमजोर सरकार सत्ता में आई या बाहरी लोगों की सरकार सत्ता में आई या भोगविलास में लिप्त सरकार सत्ता में आई तो यह पंजाब और पूरे देश के लिए बुरा होगा।"

उन्होंने कहा, एक दल के नेता पंजाब के सभी युवकों को नशेड़ी बता कर बदनाम करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के नौजवानों को आतंकवादी रंग से रंगने का पाप किया है। उन्होंने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे पास एक मजबूत सरकार हो। आपको यह सुनिश्चित करना है कि आप सही तरीके से वोट करें।"

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए चार फरवरी को मतदान होने हैं। इस बार मुख्य मुकाबला अकाली दल-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच है।

Latest India News