नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में रोड शो किया। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पीएम मोदी आज पहली बार सार्वजिनक तौर पर नजर आ रहे हैं। इस मेगा शो के बाद पीएम शाम के लगभग 6:25 पर बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीएम का यह रोड शो शाम 5 बजे ले मेरिडियन होटल से शुरू हुआ और वे समर्थकों के साथ पैदल ही बीजेपी मुख्यालय तक पहुंचे। आपको बता दें कि ले मेरेडियन होटल से बीजेपी मुख्यालय की दूरी लगभग 300 मीटर की है। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों और खड़े पार्टी कार्यकर्ता पीएम मोदी पर फूलों की बारिश कर रहे थे।
आइए, देखते हैं पीएम मोदी के रोड शो और उसके बाद के कार्यक्रम की लाइव कवरेज...
Latest India News