1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM नरेंद्र मोदी ने शेयर किया ऐसा वीडियो जिसे देख सभी हो गये भावुक

PM नरेंद्र मोदी ने शेयर किया ऐसा वीडियो जिसे देख सभी हो गये भावुक

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक पुरानी वीडियो शेयर किया जिसमें वह अटल बिहारी वाजपेयी के गले मिलते दिख रहे हैं। उन्होंने

Modi-Atal- India TV Hindi
Modi-Atal

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक पुरानी वीडियो शेयर किया जिसमें वह अटल बिहारी वाजपेयी के गले मिलते दिख रहे हैं।  उन्होंने इस पर लिखा कि एक कार्यकर्ता से मिलकर अटल जी ने क्या किया। अटल जी की सादगी और उनकी गर्मजोशी के हम सभी कायल हैं।

पीएम मोदी ने कहा, मेरी आंखों के सामने कई स्मृतियां उभर आती हैं। आप खुद ही देख सकते हैं कि कैसे एक छोटा पार्टी कार्यकर्ता भी अटलजी का स्नेह पाता रहा।

पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न प्राप्तकर्ता अटल जी देश को नई ऊचाईयों तक लेकर गए जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि वाजपेयी ने आधुनिकीकरण और देश की परमाणु शक्ति को बढ़ाकर देश को मजबूत किया है। पीएम ने वाजपेयी के साथ काम करने वाले दिनों को याद करते हुए कहा कि सभी पदों और जिम्मेदारियों का सही से निर्वाह करते हुए अटल जी सभी के लिए एक आदर्श रहे।

इस मौके पर पीएम मोदी ने एक पुरानी वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह अटल बिहारी वाजपेयी के गले मिलते दिख रहे हैं।  उन्होंने इस पर लिखा कि एक कार्यकर्ता से मिलकर अटल जी ने क्या किया। अटल जी की सादगी और उनकी गर्मजोशी के हम सभी कायल हैं।

Latest India News