सुप्रसिद्ध शाही शेख जायेद मस्जिद विश्व की सबसे बड़ी दस मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद को देश का सबसे महत्वपूर्ण वास्तुशिल्प खजाना माना जाता है।
यह संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिद है। इसकी डिजाइन और निर्माण में संगमरमर पत्थर, सोना, अद्र्ध कीमती पत्थरों, क्रिस्टल और चीनी मिट्टी आदि सामग्री का इस्तेमाल हुआ है।
इसमें एक 6000 वर्ग मीटर (64583 वर्ग फुट) हाथ से बना फ़ारसी कालीन है जिस पर नौ हजार लोग एक साथ बैठ कर नमाज अदा कर सकते हैं।
मस्जिद में सभी जाति, धर्म और राष्ट्रीयता के आगंतुकों को प्रवेश दिया जाता है।
Latest India News