1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संसद के समय का सदुपयोग मुद्दों पर चर्चा के लिए होना चाहिए: मोदी

संसद के समय का सदुपयोग मुद्दों पर चर्चा के लिए होना चाहिए: मोदी

नई दिल्ली: कल से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों से अपील की कि वे संसद के समय का उपयोग सभी मुद्दों पर चर्चा

संसद समय का उपयोग...- India TV Hindi
संसद समय का उपयोग मुद्दों पर चर्चा के लिए होना चाहिए

नई दिल्ली: कल से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों से अपील की कि वे संसद के समय का उपयोग सभी मुद्दों पर चर्चा करने में करें ।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों सदनों की कार्यवाही चलाना सभी की साझी जिम्मेदारी है, साथ ही उन्होंने विवादित भूमि विधेयक को आगे बढ़ाने में सभी से सहयोग भी मांगा।

संसद सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी दलों ने आग्रह किया कि वे देशहित को ध्यान में रखते हुए पिछले सत्र में चर्चा किये गए मुद्दों पर मिलकर आगे बढ़ें।

संसद में भूमि विधेयक, जीएसटी विधेयक और रियल इस्टेट विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधायी कार्यो के लंबित होने के बीच सरकार ने सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से इसे जल्द से जल्द पारित कराने में सहयोग मांगा।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसके 13 अगस्त को समाप्त होने की संभावना है।

कांग्रेस और दलों ने सत्र के हंगामेदार होने के संकेत दिये है । कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दल ललित मोदी प्रकरण में सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे का नाम जुड़ने के कारण इन्हें हटाये जाने और व्यापमं घोटाले के मद्देनजर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए पहल करनी होगी लेकिन यह जिम्मेदारी सभी को उठानी होगी। उन्हौंने कहा, यह समय आगे बढ़ने का है । हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। देशहित सर्वोपरि है। पिछले सत्र में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Latest India News