नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी रिहा कर दिया। सिसोदिया करीब 8 घंटे तक दिल्ली पुलिस की हिरासत में रहे। इससे पहले राहुल गांधी को भी रिहा कर दिया गया था लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अब भी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। उन्हें थाना आरके पुरम में रखा गया है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
इससे पहले आज सीएम केजरीवाल ने एक पूर्वसैनिक की खुदकुशी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एक रैंक, एक पेंशन (OROP) के मुद्दे पर धोखा दिया है और झूठ बोल रही है।
केजरीवाल ने कहा कि पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की शहादत बेकार नहीं जाएगी और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्रेवाल के संघर्ष को आगे ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उस देश का कोई भविष्य नहीं है जहां जवान और किसान खुदकुशी करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री यह कहकर पूरे देश से झूठ बोल रहे हैं कि ओआरओपी लागू कर दिया गया है। अगर इसे लागू कर दिया गया है तो फिर राम किशन ने खुदकुशी क्यों की? इस मुद्दे पर भाजपा सरकार की धोखेबाजी का दायरा अप्रत्याशित है।
Latest India News