नई दिल्ली: आज बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच पोस्टर वार हुआ। कल गया में पीएम मोदी की रैली होनी है। रैली से पहले ही मोदी के पोस्टर कई जगह फाड़ दिए गए। बीजेपी ने जेडीयू कार्यकर्ताओं पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया। इधर दिल्ली में नीतीश के समारोह में भी जमकर नारेबाजी हुई।
दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हंगामा मचा। नीतीश कुमार बिहार फाउंडेशन प्रोग्राम को संबोधित करने के लिए मंच पर जैसे ही बोलने के लिए आए। कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाज़ी शुरु हुई जेडीयू के कार्यकर्ता भी भिड़ गये। नीतीश ने हंगामे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। लेकिन उनकी पार्टी के दूसरे नेताओं आरोप लगाया कि ये हंगामा बीजेपी ने करवाया।
इससे पहले गया में कल होने वाली पीएम मोदी की परिवर्तन रैली के लिए उनके पोस्टर फाड़ने पर सियासत गरमा गई। मोदी की रैली के लिए बीजेपी ने जो पोस्टर लगाए थे। वो फाड़ दिए गए। कई जगह तो होर्डिंग और बैनर भी उखाड़ दिए।
बीजेपी ने पोस्टर फाड़ने का आरोप जेडीयू पर लगाया। कहा कि पोस्टर फाड़ने से कुछ नहीं होगा। मोदी की रैली में कल बहुत भीड़ आएगी। इसपर जेडीयू ने आरोपों से इनकार किया है।
Latest India News