पटना: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पहली बार बिहार जा रहे हैं। ऐसे में पीएम के दौरे से पहले वहां सियासत भी गर्मा गई है। पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले बिहार में पोस्टर वॉर छिड़ गई है। बिहार में दो पोस्टर दिखने लगे हैं।
एक पोस्टर नीतीश कुमार की पार्टी JDU की ओर से लगवाया गया है और दूसरा पोस्टर लालू यादव की पार्टी RJD की ओर से चिपकाया गया है। एक पोस्टर में नीतीश लोगों को नसीहत देते नजर आ रहे हैं कि वो झांसे में न आए। तो दूसरे पोस्टर में लालू यादव ये समझाते दिख रहे हैं कि जुमलो और जुल्मी सरकार से लोग बचें। अब लालू के पोस्टर में जुल्मी का इशारा किसकी ओर है कहा नहीं जा सकता।
Latest India News