A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रवीण तोगड़िया नई पार्टी बनाएंगे, 9 फरवरी को दिल्ली में करेंगे ऐलान

प्रवीण तोगड़िया नई पार्टी बनाएंगे, 9 फरवरी को दिल्ली में करेंगे ऐलान

प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को कहा कि वह आगामी नौ फरवरी को दिल्ली में एक नए राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे। 

Praveen Togadia- India TV Hindi
Praveen Togadia

इंदौर: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को यहां कहा कि वह आगामी नौ फरवरी को दिल्ली में एक नए राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे। तोगड़िया ने यहां संवाददाताओं से कहा, "आगामी नौ फरवरी को दिल्ली में एक नए राजनीतिक दल की घोषणा की जाएगी।" राजनीतिक दल में शामिल होने वालों के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके "संपर्क में कौन है, यह नहीं पूछें, बल्कि यह पूछें कि कौन नहीं है।"

मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के फैसले का स्वागत करते हुए तोगड़िया ने कहा, "अब सरकार को किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाने का कदम उठाना चाहिए। किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली दी जाए। साथ ही मंदसौर गोलीकांड की जांच के लिए दूसरा आयोग बनाया जाए।"

तोगड़िया ने एक सवाल के जवाब में कहा, "मैं एक दंपति के लिए दो बच्चों का पक्षधर हूं, लेकिन दो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके लिए कानून बने। जिस परिवार में दो से ज्यादा बच्चें हों, उन्हें सरकारी सुविधाएं न मिले और उसे चुनाव लड़ने के अयोग्य माना जाए।"

Latest India News