1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दो बच्चे से अधिक होने पर मुस्लिमों की सुविधाएं छीन ली जाएं: तोगड़िया

दो बच्चे से अधिक होने पर मुस्लिमों की सुविधाएं छीन ली जाएं: तोगड़िया

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर से मुस्लिम समाज को लेकर विवादित बयान दे दिया है। अपने तेज तर्रात भाषणों और तीखी शैली के लिए जाने जाने वाले

मुस्लिम दो से ज्यादा...- India TV Hindi
मुस्लिम दो से ज्यादा बच्चे पैदा करें तो छीन लो सुविधाएं

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर से मुस्लिम समाज को लेकर विवादित बयान दे दिया है। अपने तेज तर्रात भाषणों और तीखी शैली के लिए जाने जाने वाले प्रवीण तोगड़िया ने खुले तौर पर कह दिया है कि अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति दो से अधिक बच्चे पैदा करता है तो उस पर दंडात्मक कार्यवाही करनी चाहिए। गौरतबल है कि फायरब्रांड तोगड़िया इससे पहले भी काफी सारे विवादित बयान सार्वजनिक मंचों पर दे चुके हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस के मुखपत्र आर्गनाइजर में छपे एक लेख के जरिए यह बात सामने आई है। इस लेख में उन्होंने लिखा है, “जो मुस्लिम दो से अधिक बच्‍चे पैदा करते हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और उनकी सारी सुविधाएं छीन लेनी चाहिए।” उन्होंने अपने लेख में आगे लिखा कि मुसलमानों को परिवार नियोजन का पालन करना चाहिए लेकिन वो ऐसा नहीं करते हैं। इसलिए जो भी मुसलमान परिवार नियोजन का उचित पालन नहीं करते हैं उन्हें सरकारी नौकरी नहीं दी जानी चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले भी तोगड़िया कई बार मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इसके पहले उन्होंने गुजरात के भावनगर में बयान दिया था कि भारत में रहने वाले तमाम मुस्लिम और ईसाई हिंदुओं के वंशज हैं। तोगड़िया ने इससे पहले असद्दुदीन ओवैसी के विवाद बयान का जवाब देकर भी काफी कुछ कह डाला था।

Latest India News