A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका "चौकीदार" का मतलब नहीं जानतीं: उमा भारती

प्रियंका "चौकीदार" का मतलब नहीं जानतीं: उमा भारती

भाजपा की नवनियुक्त उपाध्यक्ष उमा भारती ने रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें प्रियंका ने कहा था कि भाजपा के "चौकीदार" सिर्फ अमीर लोगों के लिए चौकीदारी करते हैं।

<p>priyanka gandhi</p>- India TV Hindi
priyanka gandhi

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): भाजपा की नवनियुक्त उपाध्यक्ष उमा भारती ने रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें प्रियंका ने कहा था कि भाजपा के "चौकीदार" सिर्फ अमीर लोगों के लिए चौकीदारी करते हैं।

उमा भारती ने कहा कि प्रियंका चौकीदार का मतलब नहीं जानतीं। उन्होंने कहा कि चौकीदार गांवों में गरीबों की सुरक्षा के लिए काम करता है। उमा ने मुजफ्फरनगर में पार्टी के लिए प्रचार करते समय यह बात कही।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा था कि चौकीदार सिर्फ अमीर लोगों के लिए काम करते हैं और उन्हें गरीबों की परवाह नहीं है।

Latest India News