1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ाने की मांग, पीएम मोदी की जमानत जब्त होने का दावा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ाने की मांग, पीएम मोदी की जमानत जब्त होने का दावा

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग का प्रस्ताव पास किया गया है।

Priyanka and Rahul Gandhi- India TV Hindi
Priyanka and Rahul Gandhi

वाराणसी: कांग्रेस की महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग का प्रस्ताव पास किया गया है। यह प्रस्ताव वाराणसी जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में पारित किया गया है। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से राहुल गांधी के हाथ और मजबूत तथा फासीवादी ताकतों का मुकाबला करने में आसानी हो सकती है। 

प्रियंका गांधी को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग का प्रस्ताव पास करके जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रस्ताव पत्र भेजा है। कांग्रेस का दावा है कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ी तो पीएम मोदी की जमानत जप्त हो जाएगी।

Congress

 

Latest India News