1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP का किरायेदारों को मुफ्त पानी, बिजली दर में छूट का प्रस्ताव

AAP का किरायेदारों को मुफ्त पानी, बिजली दर में छूट का प्रस्ताव

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि आम आदमी पार्टी (AAP) नगर निगम में सत्ता में आई तो किराये के घरों में रह रहे लोगों को मुफ्त पानी दिया

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि आम आदमी पार्टी (AAP) नगर निगम में सत्ता में आई तो किराये के घरों में रह रहे लोगों को मुफ्त पानी दिया जाएगा और बिजली दरों में छूट दी जाएगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "किराए के घरों में रहने वालों को मुफ्त पानी और बिजली दर का फायदा नहीं मिलता। नगर निगम चुनावों के बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे उन्हें भी यह लाभ मिले।"

आम आदमी पार्टी नेता ने दिल्ली के लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की।

ये भी पढ़ें

उन्होंने कहा, "भाजपा ने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ा दीं। यदि आप कांग्रेस या भाजपा को नगर निगम चुनावों में वोट करेंगे तो वे दिल्ली में भी बिजली और पानी के दरों को बढ़ा देंगे।"

दिल्ली के तीन नगर निगमों में कुल 272 सदस्यों के लिए 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं। इसके नतीजे 26 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

Latest India News