1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आतंकी की मौत के बाद कश्मीर में विरोध प्रदर्शन

आतंकी की मौत के बाद कश्मीर में विरोध प्रदर्शन

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक स्थानीय अलगाववादी आतंकवादी के मारे जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि बिजबेहरा शहर

anantnag encounter- India TV Hindi
anantnag-encounter

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक स्थानीय अलगाववादी आतंकवादी के मारे जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि बिजबेहरा शहर के निकट हादीगाम में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान एक स्थानीय आतंकवादी बासित रसूल मारा गया।

सेना के अनुसार, आतंकी के कब्जे से एक हथियार और कुछ गोला-बारूद बरामद हुए हैं और इलाके में एक तलाशी अभियान चल रहा है।

बासित जिले के मरहामा गांव का रहने वाला था। आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ने से पहले वह अनंतनाग जिले स्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस्लामिक विश्वविद्यालय से बी.टेक. कर रहा था।

आतंकवादी के मारे जाने की खबर फैलते ही बिजबेहरा और आसपास के क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

Latest India News