1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पुडुचेरी विस चुनाव परिणाम: एआईएनआरसी ने एक सीट जीती

पुडुचेरी विस चुनाव परिणाम: एआईएनआरसी ने एक सीट जीती

पुडुचेरी: पुडुचेरी में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी ने कादिरगमम सीट पर जीत दर्ज की है तथा यह तीन अन्य सीटों पर आगे चल रही है। कादिरगमम सीट पर एआईएनआरसी के एनएसजे जयाबल उफ अयनार ने अपने निकटतम

nr congress- India TV Hindi
nr congress

पुडुचेरी: पुडुचेरी में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी ने कादिरगमम सीट पर जीत दर्ज की है तथा यह तीन अन्य सीटों पर आगे चल रही है। कादिरगमम सीट पर एआईएनआरसी के एनएसजे जयाबल उफ अयनार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय एस रमेश को 3,802 मतों के अंतर से पराजित किया। शुरूआती रूझानों में दिखा था कि एआईएनआरसी और कांग्रेस के बीच टक्कर चल रही है।

एआईएनआरसी, भाजपा और अन्नाद्रमुक अकेले चुनाव लड़ रही हैं जबकि कांग्रेस और द्रमुक ने गठबंधन किया है। कांग्रेस ने 21 और द्रमुक ने शेष सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

साल 2011 के विधानसभा चुनाव में रंगास्वामी की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और जयललिता की अन्नाद्रमुक ने गठबंधन किया था। एआईएनआरसी को 15 और अन्नाद्रमुक को पांच सीटें हासिल हुई थीं। कांग्रेस को सात और द्रमक को दो सीटें मिली थीं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ था।

Latest India News