1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब: 5 दिन में 16 लाख लोगों ने ली AAP की सदस्यता

पंजाब: 5 दिन में 16 लाख लोगों ने ली AAP की सदस्यता

नई दिल्ली: साल 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को दावा किया कि महज 5 दिनों में पंजाब में 16 लाख से ज्यादा लोगों

पंजाब: 5 दिन में 16 लाख...- India TV Hindi
पंजाब: 5 दिन में 16 लाख लोग बने AAP के सदस्य

नई दिल्ली: साल 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को दावा किया कि महज 5 दिनों में पंजाब में 16 लाख से ज्यादा लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

'आप' ने यह दावा भी किया कि 12.9 लाख से ज्यादा सदस्यों ने पार्टी की ओर से बनाए गए 3500 बूथों से सदस्यता हासिल की जबकि बाकी ने एक खास नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सदस्यता ली। जनता से संपर्क बनाने की खातिर पार्टी ने 20 अगस्त से पंजाब जोड़ो अभियान की शुरुआत की है।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव से भी पहले 'आप' ने ऐसा ही एक अभियान चलाया था और दावा किया था कि महज दो महीने में एक करोड़ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। बहरहाल, जिन 400 लोकसभा सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ा उसमें उसे महज 1.5 करोड़ वोट मिले।

Latest India News