1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कमलनाथ ने पंजाब के कांग्रेस प्रभारी पद से इस्तीफा दिया

कमलनाथ ने पंजाब के कांग्रेस प्रभारी पद से इस्तीफा दिया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में कथित भूमिका संबंधी विवाद को लेकर आज रात आगामी चुनावी राज्य पंजाब में पार्टी प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया।

kamal nath- India TV Hindi
kamal nath

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में कथित भूमिका संबंधी विवाद को लेकर आज रात आगामी चुनावी राज्य पंजाब में पार्टी प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा जिन्होंने उनका इस्तीफा तुरंत मंजूर किया और उन्हें पार्टी महासचिव पद से मुक्त कर दिया। पंजाब और हरियाणा के तीन दिन पहले प्रभारी महासचिव बनाए गए कमलनाथ ने सोनिया को लिखे अपने पत्र में कहा, मैं आग्रह करता हूं कि मुझे (पंजाब में) मेरे पद से मुक्त किया जाए ताकि यह सुनिश्चित हो कि पंजाब से असल मुद्दों से ध्यान नहीं भटके।

Latest India News