1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Punjab Election Result 2017: अमरिंदर बोले, 'नशाखोरी खत्म करना प्राथमिकता'

Punjab Election Result 2017: अमरिंदर बोले, 'नशाखोरी खत्म करना प्राथमिकता'

कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह ने पंजाब में पार्टी की जीत के बारे में कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य से नशाखोरी को समाप्त करने की होगी।

Amrinder- India TV Hindi
Amrinder

चंडीगढ़: कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह ने पंजाब में पार्टी की जीत के बारे में कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य से नशाखोरी को समाप्त करने की होगी। अमरिंदर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा जनादेश दिया है। हमारी प्राथमिकता पंजाब से नशाखोरी समाप्त करने की होगी। मैंने चार सप्ताह में ड्रग्स कारोबार को उखाड़ फेंकने की प्रतिबद्धता जताई है।"

उन्होंने क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंहह सिद्धू को कांग्रेस सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाने पर प्रतिबद्धता नहीं जताई। अमरिंदर ने कहा, "इस पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी फैसला करेंगे। पार्टी नेतृत्व ही कैबिनेट में सभी मंत्रियों के चुनाव का फैसला करेगा।"

Latest India News