1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुलायम के क्षेत्र में राहुल का सपा पर हमला, कहा- ‘पंक्चर हो गई है साइकिल’

मुलायम के क्षेत्र में राहुल का सपा पर हमला, कहा- ‘पंक्चर हो गई है साइकिल’

आजमगढ़: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बसपा के हाथी को धन खाने वाला और सपा की साइकिल को फंसी तथा पंक्चर बताते हुए तकदीर बदलने के लिये जनता से हाथ का साथ देने को

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

आजमगढ़: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बसपा के हाथी को धन खाने वाला और सपा की साइकिल को फंसी तथा पंक्चर बताते हुए तकदीर बदलने के लिये जनता से हाथ का साथ देने को कहा। राहुल ने अपनी किसान यात्रा के छठे दिन यहां आयोजित जनसभा में कहा हाथी (बसपा का चुनाव निशान) सब पैसा खा गया। हाथी को आपने (जनता) मारकर भगा दिया, फिर आप साइकिल लाये। अब साइकिल पांच साल से फंसी हुई है......वह हिल नहीं रही है। उसका टायर पंक्चर है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा साइकिल राशन कार्ड नहीं बनवा पा रही है.... अब हाथ (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) के बारे में सोचिये। फिर देखिये कि हम राशन के लिये क्या करते हैं, किसानों के लिये क्या करते हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दोस्ती की ख्वाहिश जाहिर किये जाने के बाद राहुल ने सपा पर पहली बार ऐसा हमला किया है। अखिलेश ने पिछले दिनों राहुल को बहुत अच्छा लड़का बताते हुए कहा था कि उन्हें ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश में रहना चाहिये। अगर ऐसा होगा तो उनसे उनकी दोस्ती हो जाएगी। हालांकि अखिलेश ने स्पष्ट किया था कि दो अच्छे लोगों के बीच दोस्ती में सियासत नहीं ढूंढी जानी चाहिये।

राहुल उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलने के लिये एक महीने की किसान यात्रा पर निकले हैं। सूबे में कांग्रेस 27 साल से सत्ता से दूर है। राहुल अपनी यात्रा के दौरान खासतौर से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जनता को उसकी वादाखिलाफी की याद दिला रहे हैं। वह किसानों को लेकर मोदी की नीतियों से लेकर उनकी विदेश यात्राओं तक पर तंज कर रहे हैं।

Latest India News