1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बेबुनियाद बयानबाजी करने में माहिर हो गए हैं राहुल: भाजपा

बेबुनियाद बयानबाजी करने में माहिर हो गए हैं राहुल: भाजपा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ हमला बोलने पर भाजपा ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें झूठ बोलने वाली मशीन करार दिया और कहा कि वह बेबुनियाद

बेबुनियाद बयानबाजी...- India TV Hindi
बेबुनियाद बयानबाजी करने में माहिर हो गए हैं राहुल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ हमला बोलने पर भाजपा ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें झूठ बोलने वाली मशीन करार दिया और कहा कि वह बेबुनियाद बयानबाजी करने में माहिर हो गए हैं । गौरतलब है कि राहुल ने (RSS) के बारे में कहा था कि वह कांग्रेस की तरह विभिन्न विचारधाराओं को स्वीकार नहीं करती। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल को नसीहत दी कि वह संघ के साथ भाजपा के रिश्तों के बारे में बताने से पहले अपने समर्थकों को आपातकाल और घोटालों के अपने परिवार के इतिहास के बारे में बताएं।

एक अन्य भाजपा नेता और पार्टी के सचिव श्रीकांत शर्मा ने राहुल को अपरिपक्व करार देते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच सिर्फ एक परिवार तक सीमित है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास में यकीन रखती है।शर्मा ने कहा कि ऐसे हमलों से (RSS) और मजबूत ही होगा।

इन्हें भी पढ़ें: Bihar Polls: चुनावी मुद्दों की तलाश में हैं राजनीतिक दल

प्रधानमंत्री ने 56 इंच का सीना दिखाकर झूठे वादे किए: सोनिया

Latest India News