1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बस्ती रोड शो में बोले राहुल, ‘27 वर्षों में कंगाल हो गया उत्तर प्रदेश’

बस्ती रोड शो में बोले राहुल, ‘27 वर्षों में कंगाल हो गया उत्तर प्रदेश’

बस्ती: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बस्ती में रोड शो के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि 27 वर्षो में गैर कांग्रेस सरकारों ने उत्तर प्रदेश को कंगाल कर

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

बस्ती: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बस्ती में रोड शो के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि 27 वर्षो में गैर कांग्रेस सरकारों ने उत्तर प्रदेश को कंगाल कर दिया है। कप्तानगंज कस्बे में रोड शो के दौरान भीड़ देखकर उत्साहित राहुल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए लोगों से पूछा कि मोदी सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे हुए या नहीं?

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार पूंजीपतियों की हमदर्द और किसान विरोधी है। राहुल कहा कि कांग्रेस ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है। 27 सालों में गैर कांग्रेसी सरकारों ने प्रदेश को कंगाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों का हक उद्योगपतियों में बांट रही है। नरेंद्र मोदी केवल वादों की सरकार चला रहे हैं। कांग्रेस सरकार किसानों के दर्द को समझती है, इसलिए किसानों का कर्ज माफ करती है।

जनता से उन्होंने प्रश्न पूछा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा वाले कहते थे कि काला धन विदेश से वापस आएगा और सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये आ जाएंगे। कहां गए 15 लाख रुपये? महंगाई कम हुई क्या? नौजवानों को रोजगार मिला क्या? राहुल ने कहा कि दालों के दाम आसमान छू रहे हैं। मोदी सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बस्ती शहर से रोड शो निकालकर खुद को जनता से जोड़ने की कोशिश की। जिला मुख्यालय के डाक बंगले से निकले राहुल ने शास्त्री चौक पर पहुंचकर लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। राहुल कंपनीबाग पक्के होते हुए रोडवेज तिराहे पर पंडित नेहरू के साथ ही शहर के कई महापुरुषों की प्रतिमाओं का माल्र्यापण करने के साथ ही रोड शो के बहाने जनता से रूबरू हुए।

इसके साथ ही महराजगंज, भदावल, संसारीपुर में राहुल को देखने वालों का तांता लगा रहा। र्हैया के बाइपास पर स्थिति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामरतन पाठक के परिजनों से मिलने पहंचे राहुल गांधी ने स्वर्गीय पाठक के चित्र पर माल्र्यापण किया।

र्हैया नगर पंचायत के हनुमानगढ़ी वार्ड के खटिकहिया टोला के जगेसर के घर भोजन करने पहुंचे राहुल गांधी ने तहरी खाया और परिजनों का हालचाल पूछा। कुछ देर परिवार में रहने के बाद राहुल गांधी किसान यात्रा लेकर छावनी शहीद स्थल के लिए निकले। शहीद स्थल छावनी पहुंचे राहुल ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पार्चन किया तथा लोगों का अभिवादन करते हुए फैजाबाद के लिए प्रस्थान कर गए।

Latest India News