1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओबामा के साथ सेल्फी लेने से देश की समस्याएं हल नहीं होंगी: राहुल

ओबामा के साथ सेल्फी लेने से देश की समस्याएं हल नहीं होंगी: राहुल

नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ सेल्फी लेने से भारत की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं।

rahul gandhi lashes out at narendra modi- India TV Hindi
rahul gandhi lashes out at narendra modi

सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ सेल्फी लेने से भारत की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के दौरान एक रैली में राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी अपने देश के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी लोगों में एकता लाना चाहती है।

राहुल आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों को पैसा देने के बजाए 15 कारोबारियों का एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो किसानों का बिजली का बिल आधा कर दिया जाएगा और उनके कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।

Latest India News