नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पटपड़गंज MCD ऑफिस में सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे और उन्का समर्थन करने के लिए ही राहुल गांधी उनके साथ धरने पर बैठे हैं। सैलरी ना मिलने को लेकर 1200 सफाई कर्मचारी 2 जून से 12 दिनों की हड़ताल पर बैठे हैं। पूर्वी दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पूरे मामले पर राहुल ने बोला कि, "मैं आपके साथ धरने पर बैठने को तैयार हूं, आपकी जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा।" जगह-जगह कचरे के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है।
सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि, "आप सफाई कर्मचारी नहीं हैं सिपाही हैं।"
राहुल ने कहा कि, दिल्ली और केंद्र सरकार से मांगने से कुछ नहीं मिलेगा, जब सफाई कर्मचारी अपनी शक्ति दिखाएंगे तभी काम होगा। राहुल के इस आक्रामक रुख ने पीएम मोदी और बीजेपी पर दबाव पड़ना तय है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिए हैं कि, 15 जून तक सफाई कर्मचारियों को वेतन दें।
दिल्ली हाईकोर्ट के दख़ल देने के बाद सरकार ने सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए 493 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
आगे की स्लाइड पर क्लिक करें और VIDEO में देखें राहुल गांधी ने सफाई कर्मचारियों से क्या कहा..
Latest India News