1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिविल सेवाओं में योग्य पूर्व सैन्यकर्मियों को शामिल करेंगे: राहुल गांधी

सिविल सेवाओं में योग्य पूर्व सैन्यकर्मियों को शामिल करेंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि केंद्र में उनकी सरकार बनने के बाद योग्य पूर्व सैन्यकर्मियों को सिविल सेवाओं में शामिल किया जाएगा। 

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि केंद्र में उनकी सरकार बनने के बाद योग्य पूर्व सैन्यकर्मियों को सिविल सेवाओं में शामिल किया जाएगा। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमारे पूर्व सैन्यकर्मी भारत का गौरव हैं और उन्हें वो सम्मान मिलना चाहिए जिसके वो हकदार हैं। हम योग्य पूर्व सैन्यकर्मियों को सिविल सेवाओं में लेटरल एंट्री के जरिए जगह देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भी 40 साल से कम उम्र के पूर्व सैन्यकर्मियों को शामिल होने का मौका मिलेगा।’’

Latest India News