नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर जियारत की। दरगाह पर राहुल करीब 30 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भीड़ भी जुटी रही। लौटते वक्त राहुल ने लोगों की तरफ हाथ हिलाया। कुछ से हाथ भी मिलाया लेकिन मीडिया से कोई बात नहीं की।
राहुल गांधी गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर हाजिरी लगाने पहुंचे। सबसे पहले राहुल उर्स महल गए जहां कव्वाली का कार्यक्रम चल रहा था। ख्वाजा सईद अहमद निजामी समेत कई लोगों के साथ राहुल मंच पर बैठे और कव्वाली सुनी।
उर्स महल में राहुल के सिर पर हरे रंग का साफा बांधा गया और गले में गुलाबी रंग का दुपट्टा डाला गया। इसके बाद राहुल हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह की ओर निकले। राहुल ने दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाकर दुआ मांगी।
देखे वीडियो-
Latest India News