नई दिल्ली: 3 दिवसीय अमेठी दौरे पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीस क्षेत्र पहुंचते ही मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि, "पीएम के पास किसानों से मिलने का वक्त नहीं..विदेशी दौरों के लिए वक्त निकाल लेते हैं।"
राहुल ने फूड पार्क का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंन कहा कि, "मोदी सरकार मुझसे बदला लेना चाहती है। यह किसानों की सरकार नहीं है, ये उद्योगपतियों की सरकार है।"
राहुल, बेमौसम बारिश और ओले की मार झेलने वाले किसानों से मिले। 2 महीने की छुट्टी से लौटने के बाद राहुल गांधी पहली बार अमेठी का दौरा किया है।
छुट्टी से लौटने के बाद राहुल गांधी ने पंजाब से लेकर महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा कर किसानों का दुख-दर्द साझा किया था।
एचआरडी (HRD) मंत्री स्मृति ईरानी भी 26 मई अमेठी का दौरा करेंगी। कुछ दिनों पहले भी उन्होंने अमेठी के दौरा किया था और उन्होंने राहुल की गैरमौजूदगी को बड़ा मुद्दा बनाया था।
कांग्रेस और गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी में राहुल गांधी को कभी इतनी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा है।
Latest India News