1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देखते रहिए, हम लैंड बिल पास नहीं होने देंगे – राहुल गांधी

देखते रहिए, हम लैंड बिल पास नहीं होने देंगे – राहुल गांधी

जयपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधा। जयपुर में

राहुल गांधी बोले हम...- India TV Hindi
राहुल गांधी बोले हम लैंड बिल पास नहीं होने देंगे

जयपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधा।

जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, "उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा..." उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल की बात करते हुए कहा, "आप लोग देखते रहिए, हम लैंड बिल को पास नहीं होने देंगे..."

राहुल ने किसानों की एकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, "मुझे 'लगान' फिल्म पसंद आई, क्योंकि उसमें गरीब किसान टैक्स वसूले जाने की बात पर एकजुट होकर लड़ते हैं... फिल्म में आखिर में किसान जीत जाते हैं, और असल ज़िन्दगी में भी..."

राजस्थान की गर्मी की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मैं कभी भी पगड़ी के महत्व को नहीं समझ पाया था, लेकिन यहां सिर्फ 10 किलोमीटर चलने के बाद ही मुझे पगड़ी की कीमत समझ आ गई..."

Latest India News