1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल का PM पर हमला, कहा- मोदी के कपड़े बदलने की तरह नियम बदल रहा RBI

राहुल का PM पर हमला, कहा- मोदी के कपड़े बदलने की तरह नियम बदल रहा RBI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपने नियम उसी तरह बदल रहा है, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कपड़े

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपने नियम उसी तरह बदल रहा है, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कपड़े बदलते हैं। राहुल ने ट्वीट किया, "आरबीआई अपने नियम उसी तरह बदल रहा है, जैसे प्रधानमंत्री अपने कपड़े बदलते हैं।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

दरअसल, आरबीआई ने सोमवार को एक नई अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि लोग 30 दिसंबर तक 500 रुपये तथा 1,000 रुपये के नोटों के रूप में 5,000 से अधिक की रकम केवल एक बार ही बैंक में जमा करा सकते हैं। अधिक बार रकम जमा करने पर उनसे पूछताछ होगी।

नोटबंदी के 50 दिनों से भी कम समय के अंतराल में यह सरकार द्वारा जारी 59वीं अधिसूचना थी।

Latest India News