1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी की यात्रा पदयात्रा नहीं किसान माफी यात्रा है'

'राहुल गांधी की यात्रा पदयात्रा नहीं किसान माफी यात्रा है'

नई दिल्ली: महाराष्ट्र दौरे पर निकले कांग्रेस उपाध्यछ राहुल गांधी आज 15 किलोमीटर की पदयात्रा कर किसानों से मुलाकात करने के लिए अमरावती पहुंच गए हैं। राहुल की पदयात्रा 'गूंजी' गांव से शुरू होगी और

'राहुल गांधी की यात्रा...- India TV Hindi
'राहुल गांधी की यात्रा पदयात्रा नहीं किसान माफी यात्रा है'

नई दिल्ली: महाराष्ट्र दौरे पर निकले कांग्रेस उपाध्यछ राहुल गांधी आज 15 किलोमीटर की पदयात्रा कर किसानों से मुलाकात करने के लिए अमरावती पहुंच गए हैं। राहुल की पदयात्रा 'गूंजी' गांव से शुरू होगी और दोपहर करीब 12 बजे रामगांव में खत्म होगी। इस दौरान वो 5 गांवों में जाएंगे और आत्महत्या करने वाले 9 किसानों के परिवारों से मिलेंगे। वे शाम 3 बजे वापस नागपुर लौटेंगे।

राहुल के दौरे में कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण, मोहन प्रकाश, माणिकराव ठाकरे भी शामिल होंगे।

वहीं दूसरी तरफ, महाराष्ट्र बीजेपी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा है कि- राहुल की यात्रा किसान माफी यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने भी राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि- पदयात्रा और कर्ज माफी से नहीं रूकेगी किसानों की खुदुकुशी।

इसस पहले राहुल गांधी किसानों का दर्द जानने के लिए मंगलवार को ट्रेन की जनरल बोगी में बैठकर पंजाब पहुंचे थे। राहुल ने अनाज मंडियों का दौरा किया, किसानों की समस्याएं सुनीं और फिर संसद में उन्हें उठाया।

Latest India News