1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनावों में करारी हार के बाद भी राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की तैयारी

चुनावों में करारी हार के बाद भी राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की तैयारी

चार राज्यों में जबरदस्त हार के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव की मांग तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ता फौरन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: चार राज्यों में जबरदस्त हार के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव की मांग तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ता फौरन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में बदलाव की मांग कर रहे हैं। हार से नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि एआईसीसी संगठन में नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। क्योंकि, एआईसीसी के ज्यादातर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं।

इसी बीच कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने इसे लेकर इशारा किया। क्या चुनाव नतीजों की पृष्ठभूमि में राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की योजनाओं को अभी टालने के सवाल पर सूरजेवाला ने कहा कि यह सुझाव शानदार है, हम इसे सीधे सीधे खारिज करते हैं।

राहुल के करीबी समझे जाने वाले एक कांग्रेस नेता ने नाम गुप्त रखने के शर्त पर कहा कि राहुल को आप जितना सोचते हैं उससे जल्दी पदोन्नति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिवालय में भी जल्द ही फेरबदल हो सकता है। इससे पहले इस महीने पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा था कि कांग्रेस राहुल के इस साल पार्टी प्रमुख का पद संभालने की उम्मीद कर रही है।

सूरजेवाला ने कहा कि हर चुनाव के अपने मुद्दे होते हैं। हम किसी एक व्यक्ति- तरूण गोगोई या ओमन चांडी के लिहाज से राज्य चुनावों को नहीं देखते। उन्होंने कहा कि हम उन कारणों का विश्लेषण करेंगे जहां हमें बेहतर करने की जरूरत है। हम एक सौहार्दपूर्ण माहौल में इसपर चर्चा करेंगे। हम इस अनुचित सुझाव को पूरी तरह खारिज करते हैं।

Latest India News