1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी यूरोप में मनाएंगे ‘न्यू ईयर’, देशवासियों की दी शुभकामनाएं

राहुल गांधी यूरोप में मनाएंगे ‘न्यू ईयर’, देशवासियों की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि वह अगले कुछ दिन यूरोप की यात्रा पर रहेंगे। यह पहला मौका है जब राहुल ने अपनी विदेश यात्रा के बारे में खुद सार्वजनिक रूप

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि वह अगले कुछ दिन यूरोप की यात्रा पर रहेंगे। यह पहला मौका है जब राहुल ने अपनी विदेश यात्रा के बारे में खुद सार्वजनिक रूप से जानकारी दी। राहुल ने ट्विटर के जरिए अपने इस विदेश दौरे की जानकारी दी। अतीत में राहुल की विदेश यात्राओं को लेकर जबर्दस्त अटकलें लगती रही हैं।

राहुल ने ट्वीट में लिखा, ‘अगले कुछ दिन यूरोप की यात्रा पर रहूंगा। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।’ उन्होंने कहा कि उम्मीद है, आने वाला साल आपके और आपके अजीजों के लिए खुशियां लेकर आएगा।

राहुल गांधी इससे पहले भी कुछ मौकों पर नव वर्ष के दौरान देश से बाहर रहे हैं। उनकी पिछली दो विदेश यात्राओं की मीडिया में काफी चर्चा रही है। फरवरी में वह दो महीने की छट्टी पर थे। इस साल सितम्बर में एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के आस्पेन की उनकी यात्रा भी राजनीतिक चर्चा का सबब रही थी।

बता दे कि यह पहला मौका है जब राहुल ने अपनी विदेश यात्रा के बारे में ट्विटर पर घोषणा की। पार्टी ने इस यात्रा के लिए कोई कारण नहीं बताया है।

Latest India News