नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्वर्गीय नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन के पुत्र तथा टीवी की जानी-मानी शख्सियत राहुल महाजन ने रविवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक पोस्ट किया, जो लगभग तुरंत ही वायरल हो गया, क्योंकि अब से पहले राहुल ने खुद को राजनीति से दूर रखा था, और अब उनके इस ट्वीट के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं।
अपने ट्विट में राहुल महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने लिखा है कि जो नेता 13 वर्षों तक एक राज्य का मुख्यमंत्री रहा हो और जिसने प्रधानमंत्री के तौर पर दो साल का कार्यकाल किया हो उस पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। यही नहीं उनके विरूद्ध न तो अनुपातहीन संपत्ती रखने का आरोप है और न ही गबन और घोटाले का आरोप है। उन्हें उलझाया गया है तो केवल डिग्री और सूट को लेकर।
राहुल महाजन के इस तरह के ट्वीट सके यह माना जा रहा है कि आखिर राहुल महाजन राजनीति में सक्रिय तो नहीं होना चाहते हैं हालांकि उन्होंने राजनीति से दूर पेज थ्री फिल्ड को चुना है। जबकि उनकी बहन पूनम महाजन नॉर्थ सेंट्रल मुंबई से सांसद हैं। यही नहीं राहुल महाजन की कज़िन बहन पंकजा मुडे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। राहुल के इस तरह के ट्वीट को गिरिराज सिंह आदि ने रिट्वीट करते हुए सराहा है।
प्रमोद महाजन की वर्ष 2006 में उन्हीं के भाई द्वारा की गई हत्या के बाद से ही राहुल ने खुद को राजनीति से अलग-अलग रखा है, और टीवी पर भी वह अक्सर गलत कारणों से ही चर्चा में रहे हैं, लेकिन अब उनके इस ट्वीट से अटकलें भी लगनी शुरू हो गई हैं कि कहीं वह भी अपनी बहन की तरह राजनीति में ही तो नहीं आना चाहते हैं।
Latest India News