1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल : जूट मिल कामगारों से मिले राहुल

बंगाल : जूट मिल कामगारों से मिले राहुल

रिशरा: पश्चिम बंगाल में जूट मिल के बंद होने से जहां हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कामगारों से मुलाकात की और उनसे वादा किया कि उनके

बंगाल : जूट मिल...- India TV Hindi
बंगाल : जूट मिल कामगारों से मिले राहुल

रिशरा: पश्चिम बंगाल में जूट मिल के बंद होने से जहां हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कामगारों से मुलाकात की और उनसे वादा किया कि उनके मुद्दे संसद में उठाए जाएंगे। राहुल ने बंगाल यात्रा के दिन हुगली जिला स्थित वेलिंगटन जूट मिल्स कांप्लेक्स का दौरा किया और मिल के करीब 200 कामगारों से मुलाकात की।

उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य और अन्य लोग भी मौजूद थे।

उन्होंने कामगारों की समस्याएं सुनी और संसद में मुद्दे को उठाने का वादा किया।

राहुल ने कामगारों से कहा, "मैं हमेशा आपके साथ हूं चाहे आप मिल के कामगार हैं, किसान हैं या फिर समाज के किसी कमजोर तबके से हैं। जहां कहीं भी आप कमजोर इंसान देखेंगे आप राहुल गांधी को उनके साथ खड़ा पाएंगे।"

उन्होंने कहा, "यह सिर्फ जूट मिल के कामगारों की बात नहीं है। वादे किए और तोड़े गए हैं। मैं यहां जूट मिल के कामगारों से बात करने आया हूं। मैं यह मुद्दा संसद में उठाऊंगा।"

Latest India News