A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP नेता ने पूछा, क्या राहुल पहले कभी मंदिर जाते थे?

BJP नेता ने पूछा, क्या राहुल पहले कभी मंदिर जाते थे?

उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर दर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राहुल पहले कभी मंदिर जाते थे?

<p>rahul gandhi</p>- India TV Hindi
rahul gandhi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर दर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राहुल पहले कभी मंदिर जाते थे?सिंह, जो प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री हैं, ने कहा, ''... क्या वह (राहुल) पहले मंदिर जाते थे? उनसे पूछिये। पहले गुजरात में और अब कर्नाटक में वह एक मंदिर से दूसरे मंदिर जा रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दलितों, गरीबों और समाज के वंचित तबकों के ​कल्याण की चिन्ता नहीं है। क्या कांग्रेस ने गरीबों को गैस सिलिण्डर मुहैया कराने की कभी सोची? यह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

जब पूछा गया कि सपा भी दलित आधार बढाने का प्रयास कर रही है तो उनका जवाब था कि सपा जैसे ही सत्ता में आती है दलितों को भूल जाती है और उसका दलित प्रेम खत्म हो जाता है। सपा सत्ता के बिना नहीं रह सकती। 

Latest India News