A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा के 3 दिवसीय निजी दौरे पर पहुंचे राहुल और सोनिया गांधी, गोवा कांग्रेस प्रवक्ता ने पुष्टि की

गोवा के 3 दिवसीय निजी दौरे पर पहुंचे राहुल और सोनिया गांधी, गोवा कांग्रेस प्रवक्ता ने पुष्टि की

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को एक निजी दौरे पर गोवा पहुंचे। राज्य के एक पार्टी पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

Rahul Gandhi and Sonia Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi and Sonia Gandhi

पणजी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को एक निजी दौरे पर गोवा पहुंचे। राज्य के एक पार्टी पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। नाम न जाहिर करने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से बात करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के दोनों ही नेताओं के कार्यक्रम गुप्त रखे गए हैं और ऐसी उम्मीद है कि यह दोनों ‘अगले तीन दिन’ तक गोवा में रहेंगे। 

अधिकारी ने बताया, ‘‘ वे दोनों गोवा के एक पांच सितारा होटल में ठहरे हैं।'' गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता सुनील कवठनकर ने इन दोनों के दौरे की पुष्टि की और कहा कि दोनों नेता गोवा प्रवास के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह पूरी तरह से एक निजी दौरा है।'' 

Latest India News