1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM को उन लोगों का भी नाम लेना चाहिए था जो दादरी कांड में शामिल थे: राजबब्बर

PM को उन लोगों का भी नाम लेना चाहिए था जो दादरी कांड में शामिल थे: राजबब्बर

जयपुर: सांसद राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लंदन यात्रा के दौरान अलवर के इमरान का जिक्र करने की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को विदेशी धरती पर अपने भाषण में

raj babbar- India TV Hindi
raj babbar

जयपुर: सांसद राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लंदन यात्रा के दौरान अलवर के इमरान का जिक्र करने की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को विदेशी धरती पर अपने भाषण में उन लोगों का भी नाम लेना चाहिए था जो दादरी घटनाक्रम में शामिल थे।

राज ब्बर ने आज यहां राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह वाक्य अधूरा वाक्य है। उन्होंने कहा, ‘यह वाक्य तब पूरा होता जब यह कहा जाता कि मेरा भारत उन लोगों में नहीं बसता जो दादरी में घरों मे लोगों को निकाल कर मारते है, मेरा भारत इमरान में बसता है जो अलवर में लोगों को शिक्षा के बांटने का काम करता है। तब ये भाषण का पूरा वाक्य होता।’

राजबब्बर ने युवाओं को आह्वान किया कि यह वो धरती है जहां कांग्रेस पार्टी का (वर्ष 1946) अधिवेशन हुआ था। इस धरती पर महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरोजनी नायडू शिविर के दौरान रहे थे। अच्छाईयों को ढूंढने का काम करे, कोशिश करे कि उन विचारों के साथ चले जिनकी परम्पराओं ने भाईचारा, प्यार दिया है।

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा युवा किसी भी राजनीतिक पार्टी की विचार धारा से जुडे हो लेकिन प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, दुश्मनी नहीं। सब की सोच आपस में संवाद करने की होनी चाहिए, मंजिल तक पहुंचने के रास्ते हमारे अलग हो सकते है लेकिन देश और प्रदेश के विकास के लिये हम लोगों को समर्पित होकर काम करना पडेगा, विश्वास को कायम रखना होगा। उन्होंने कहा कि जीते हुए लोग ही जनता के बीच जाकर काम करें। ऐसा नहीं है कि दूसरे लोग भी काम करते है।

समारेाह को पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौजी जोन ने भी सम्बोधित किया।

Latest India News