मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला अपने कुछ दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया। उन्होंने कहा कि इसके कारण परेशानियों का सामना कर रही जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सीखा देगी। जिले के पुरकाजी में कल शाम एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पूरा देश परेशान हैं और समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है।
बब्बर ने कहा, प्रधानमंत्री नोटबंदी के नियम भी कपड़ों की तरह बदल रहे हैं। 10 लाख रपये का सूट पहनने वाला व्यक्ति खुद को फकीर नहीं कह सकता।
रैली में राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भी मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, नरेंद्र मोदी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहे जिससे नोटबंदी के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Latest India News