1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गृहमंत्री राजनाथ सिंह जब बन गए हीरो

गृहमंत्री राजनाथ सिंह जब बन गए हीरो

नई दिल्ली: नई दिल्ली के वसंत कुंज में एक सरकारी इमारत की लिफ्ट में फंस जाने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उनके साथ मौजूद गृह राज्यमंत्री तथा सीआरपीएफ महानिदेशक को लिफ्ट की छत के

- India TV Hindi

नई दिल्ली: नई दिल्ली के वसंत कुंज में एक सरकारी इमारत की लिफ्ट में फंस जाने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उनके साथ मौजूद गृह राज्यमंत्री तथा सीआरपीएफ महानिदेशक को लिफ्ट की छत के रास्ते बाहर निकाला गया। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एसा काम किया है जो कि सिर्फ फिल्मों में देखा था।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 'शौर्य दिवस' के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू तथा सीआरपीएफ महानिदेशक के साथ राजनाथ सिंह वसंत कुंज स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचे और लिफ्ट अटक गई।

खबरों के अनुसार, कुछ देर तक उन लोगों ने लिफ्ट के चलने का इंतज़ार किया, लेकिन आखिरकार अलार्म का बटन दबाया गया, और फिर लिफ्ट की छत के रास्ते सबसे पहले सीआरपीएफ महानिदेशक, फिर गृह राज्यमंत्री तथा अंत में राजनाथ सिंह को छत से खींचकर बाहर निकाला गया।

Latest India News