1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजनाथ सिंह ने की कश्मीर में हालात की समीक्षा

राजनाथ सिंह ने की कश्मीर में हालात की समीक्षा

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में जारी अशांति से उपजे हालात की आज शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

rajnath singh reviewed the situation in kashmir- India TV Hindi
rajnath singh reviewed the situation in kashmir

नयी दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में जारी अशांति से उपजे हालात की आज शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा की। सिंह की अध्यक्षता में हुयी उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों ने श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के लिये 9 अप्रैल को हुये उपचुनाव के दौरान भड़की हिंसा के बाद कश्मीर घाटी में जारी अशांति से उपजे हालात की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

पक्षी से टकराने ने बाद आपात स्थिति में उतरा गया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

सूत्रों के अनुसार बैठक में अधिकारियों ने घाटी में हालात सामान्य करने के लिये उठाये गये कदमों की रिपोर्ट पेश की। इसमें पिछले कुछ दिनों में स्थानीय अलगाववादी गुटों की ओर से जारी पथराव और विरोध प्रदर्शनों के कारण सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मौजूदा स्थिति की अधिकारियों ने गृह मंत्री को जानकारी दी। इस दौरान सुरक्षाबल के जवानों पर पथराव की बढ़ती घटनाओं से उपजी चुनौती से निपटने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।

वीरभद्र सिंह की पत्नी की अपील पर एक अदालत ने भेजा CBI को नोटिस

सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा पार से घुसपैठ की लगातार बढ़ती कोशिशों के मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में अद्र्धसैन्य बल और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान सिंह ने अधिकारियों को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के इलाकों में चौकासी और निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। जिससे गरमी के मौसम का लाभ उठाकर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ को प्रभावी तौर पर रोका जा सके।

Latest India News