1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा की कार्यवाही दिन में दूसरी बार स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दिन में दूसरी बार स्थगित

नई दिल्ली: राज्यसभा में गुरुवार को भी नोटबंदी के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान बरकरार रहा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही शुरू

Rajya Sabha- India TV Hindi
Rajya Sabha

नई दिल्ली: राज्यसभा में गुरुवार को भी नोटबंदी के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान बरकरार रहा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही विपक्षी सदस्यों ने नोटबंदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले पूर्वाह्न् 11 बजे ऊपरी सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही स्थगित करनी पड़ी थी।

सत्ता पक्ष के सांसदों ने विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद पर यह कहकर निशाना साधा कि विपक्ष सरकार पर आरोप लगाता है और जब सरकार जवाब देने की कोशिश करती है, तो वे सुनते तक नहीं।

सभापति हामिद अंसारी ने बार-बार सदस्यों ने शोरशराबा नहीं करने की अपील की, लेकिन इसके बाद भी जब हंगामा जारी रहा तो सभापति ने दोपहर तक के लिए सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी थी।

Latest India News